spot_img
spot_img
Friday, November 6, 2026
spot_img

सुनो, सुनो, सुनो : आ रहा है चुनाव, जमा करा दो अपने-अपने हथियार

हरिद्वार (महानाद) : आगामी चुनावों कोे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्र (हथियार) धारकों को शस्त्र जमा कराने के लिए नोटिस तामील कराने शुरु कर दिये हैं।

आपको बता दें कि जल्दी ही उत्तराखंड विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने वाला है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने शस्त्र लाइसेंस को लेकर नियमों के पालन के सख्त निर्देश दिये हैं। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्क निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई जारी है।

चुनावी माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles