विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : दीपावली पर्व पर अपराध नियंत्रण एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए आज काशीपुर पुलिस मुख्य बाजार में उतरी ।
दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अपराध नियंत्रण, चोरी एवं जेबकतरी जैसी घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस द्वारा मुख्य बाजार में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
काशीपुर पुलिस का संदेश-
त्यौहार खुशियों का है, सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है, आप भी सतर्क रहें एवं पुलिस का सहयोग करें।



