spot_img
spot_img
Thursday, November 12, 2026
spot_img

नमाज पढ़ने जा रहे युवक को घेर कर पीटा

जसपुर (महानाद) : नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे एक युवक ने कुछ युवकों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

नहर के पास, नई बस्ती, जसपुर निवासी मौ. शोएब पुत्र मौ. तैयब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोईन पुत्र नईम निवासी मौहल्ला जुलाहान, ईदगाह जसपुर, आदिल पुत्र कलीमुद्दीन, समीर उर्फ खुट्टल काफी समय से उससे रंजिश रखते हैं।

मौ. शोएब ने बताया कि दिनांक 6.11.2026 को की शाम के 7 बजे वह अपने घर से अबूबकर मस्जिद की तरफ नमाज पढ़ने को जा रहा था तो रास्ते में आयत मेडिकल के सामने मोईन पुत्र नईम, आदिल पुत्र कलीमुद्दीन, समीर उर्फ खुट्टल व अन्य ने उसे रास्ते में घेर लिया और गन्दी-गन्दी गलियां देना शुरू कर दीं और कहा कि तुझे हमने पहले भी पीटा था और जब भी तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सका, इतना बोलकर उक्त लोगों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मौ. शोएब ने बताया कि मोईन ने उसकी आंख में घूसा मारा, जिससे उसकी आंख बुरी तरह घायल हो गयी। इन सभी लोगों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा और धमकी देते हुए गये कि अगर तूने हमारी शिकायत पुलिस से की या कोई कार्यवाही की तो हम अबकी बार तेरा काम तमाम कर देंगें।इस झगडे के दौरान उसकी जेब से 10 हजार रुपये और एक आईफोन भी गिर गया। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त तीनों युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई प्रियांशु जोशी को सौंपी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles