spot_img
spot_img
Friday, November 20, 2026
spot_img

काशीपुर : गत्ता फैक्ट्री के पॉल्यूशन की शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे भाजपा नेता

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गंगापुर रकबा में पॉल्यूशन फैला रही एक गत्ता फैक्ट्री की शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंच भाजपा नेता ने गत्ता फैक्ट्री के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भरतपुर-मेघावाला मंडल के मंडल उपाध्यक्ष जगतार सिंह ने एसडीएम काशीपुर को पत्र लिखकर अवगत कराया कि विधानसभा काशीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर रकबा में कात्यायनी पेपर मिल के नाम से गत्ता फैक्ट्री है, फैक्ट्री से दूषित व बेहद खतरनाक काले व अजीब से रंग का झाग व गाद सहित पानी निकलता है तथा जिसमें पन्नी के टुकड़े व गाद नाले में बहकर आती है, जो किसानों के खेतों में घुस जाता है, जिस कारण फसल को बहुत भारी नुकसान पहुंच रहा है तथा आमजन के जीवन पर भी असर पड़ रहा है।

जगतार सिंह ने कहा कि फैक्ट्री से गन्दा पानी निकलने के कारण काश्तकार खेती का कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पाते हैं जिससे उनकी काश्तकारी/खेती पर भी प्रभाव पड़ रहा है तथा क्षेत्र में भी प्रदूषण फैल रहा है, जिस कारण क्षेत्र में गम्भीर बीमारी फैल सकती है। उक्त प्रदूषण के चलते लोगों के खान-पान पर भी असर पड़ने की सम्भावना है।

जगतार सिंह ने 15 दिन के भीतर उक्त गत्ता फैक्ट्री के विरुद्ध कार्यवाही न करने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि काशीपुर क्षेत्र में पॉल्यूशन पर नियंत्रण रखने के लिए रीजनल कार्यालय स्थित है, जिसकी जिम्मेदारी है कि वह फैक्ट्रियों से निकलने वाले पॉल्यूशन पर ध्यान रखे और ऐसा न करने वाली फैक्ट्रियों पर कानूनी कार्यवाही करें। यदि भाजपा नेता जगतार सिंह की शिकायत सही है तो इसका मतलब है कि पॉल्यूशन विभाग अपना कार्य सही से नहीं कर रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles