spot_img
spot_img
Sunday, November 29, 2026
spot_img

पीएनबी के एटीएम में नकली नोट जमा करने वाले व्यक्ति पर दर्ज हुआ मुकदमा

जसपुर (महानाद) : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), शाखा जसपुर के एटीएम में 500 रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नकली नोट जमा करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरु कर दी है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), शाखा जसपुर के शाखा प्रबंधक हिमांशु तोलिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 9 नवंबर 2026 को पंजाब नेशनल बैंक, शाखा जसपुर में स्थापित एटीएम मशीन को खोले जाने पर पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 8 नवंबर 2026 को मशीन में 500 के कुल 52 नकली नोट जमा किए गए थे।

हिमांशु तोलिया ने बताया कि उक्त नोटों को बैंक की एटीएम मशीन द्वारा पहचान कर अस्वीकार दिया गया था तथा मशीन के रिजेक्ट बॉक्स में सुरक्षित रखा गया था। जब बैंक के अधिकारियों द्वारा रिजेक्ट बॉक्स में रखे गए नोटों की जांच की गई, तो उक्त 52 नोट नकली पाए गए। उन्होंने नकली नोट जमा करने वाले व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 179, 180 के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई प्रियांशु जोशी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles