spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

कैंप लगाकर बनाये दिव्यांग प्रमाण पत्र

रुद्रपुर (महानाद) : बुधवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर में दिव्यांगजन के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में 96 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया जिसमें 22 मानसिक दिव्यांग, 3 दृष्टिबाधित तथा 15 अस्थि बाधित दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। 5 दिव्यांगजनों का ट्राई साइकिल के लिए पंजीकरण किया गया तथा 5 दिव्यांगजनों की कान की मशीन का पंजीकरण किया गया।

कैंप में डाॅ. प्रणव, डाॅ. पीसी पंत, डाॅ. गौरव ने सर्टिफिकेट बनाये।

इस मौके पर नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर सतीश कुमार चैहान, मीनाक्षी चैहान, अक्षय कुमार, नमित, पारस बोरा जाहिद अंसारी, पारुल सहित सैकड़ों दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles