spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : धन सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री

देहरादून (महानाद) : धन सिंह रावत उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री होंगे। करीबी सूत्रों के अनुसार वर्तमान उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का नाम उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पद के लिए तय कर दिया गया है। कल सुबह 10 बजे होने वाली विधानमंडल की बैठक में उनके नाम पर मोहर लगा दी जायेगी।

वहीं, त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा इस्तीफा देने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नहीं होने वाला। अब जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है।

बता दें कि सरल व मिलनसार स्वभाव के धन सिंह रावत सब को साथ लेने की क्षमता रखते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles