spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

बच्चों को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मारकर किया घायल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अपने बच्चों को ससुराल से लेने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया

बता दें कि ग्राम मानपुर निवासी हरपाल सिंह (35 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह की पत्नी अपने बच्चों के साथ ग्राम हिम्मतपुर स्थित अपने मायके गई हुई थी। हरपाल आज सुबह अपनी बाइक से अपनी पत्नी व बच्चों को लेने जा रहा था कि इसी दौरान चैती चैराहे कर एक अज्ञात कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हरपाल को राहगीरों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles