spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

काशीपुर : प्रेमी पर लगा भाई और भतीजों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप करने का आरोप

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने अपने प्रेमी पर उसके भाई तथा दो भतीजों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

पिथौरागढ़ निवासी एक युवती ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हरिद्वार के फूड पार्क में ठेकेदारी का कार्य करने वाले काशीपुर निवासी जगदीश प्रजापति पुत्र प्रेमचन्द ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिये। जब उसने जगदीश से शादी करने को कहा तो विगत 12 अप्रैल को उसने अपने भाई और दो भतीजों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और पुलिस को बताने पर गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (डी), 334, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर आरोपी जगदीश ने युवती पर उसका अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles