spot_img
spot_img
Monday, June 8, 2026
spot_img

कल 12 बजे तक खुलेंगी राशन व किराने की दुकानें

देहरादून (महानाद) : उत्तराखण्ड में राशन व किराने की दुकानें कल 12 बजे तक खुलेंगी।

उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने पत्र जारी कर कल यानी 21 मई को राशन व किराने की दुकानों को प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोल जाने के आदेश दिये हैं।

बता दें कि एक हफ्ते के कोविड कर्फ्यू के दौरान किराने की दुकानों को केवल एक दिन 21 मई को प्रातः 7 बजे से प्रातः 10 बजे तक खोलने के निर्देश दिये गये थे। लेकिन लोगों को हो रही परेशानी और हफ्ते में केवल 1 दिन सामान खरीदने की छूट मिलने पर भारी भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए इन दुकानों के खुलने का समय बढ़ाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles