सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है।
नितेश कुमार झा से पंचायती राज विभाग के सचिव का प्रभार वापस ले लिया गया है, वे सचिव, शहरी विकास विभाग का दायित्व संभालते रहेंगे।
उमेश नारायण पांडे को सचिव, पंचायती राज विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सी. रविशंकर को सैनिक कल्याण विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
युगल किशोर पंत से सैनिक कल्याण विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। उनके पास संस्कृति और सचिवालय प्रशासन विभाग के दायित्व बने रहेंगे।
विनीत कुमार को अल्पसंख्यक कल्याण (देहरादून) तथा प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है (ये वर्तमान में अपर सचिव लोक निर्माण, श्रम, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग भी हैं)।
दीप्ति सिंह से निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण और प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम का प्रभार हटा लिया गया है, वे निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण के पद पर बनी रहेंगी।



