spot_img
spot_img
Thursday, November 19, 2026
spot_img

काशीपुर के कोतवाल सहित 29 इंस्पेक्टरों के तबादले

महानाद डेस्क : आगामी विधानसभा चुनावों मद्देनजर आईजी कुमायूं ने काशीपुर के कोतवाल हरेन्द्र चौधरी सहित 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं।

आपको बता दें कि डीजीपी उत्तराखंड एवं चुनाव आयोग उत्तराखंड के निर्देश पर आईजी कुमायूं निवेदिता कुकरेती ने एक ही जनपद में 3 वर्षों से कार्यरत 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं।

उक्त तबादलों में उधम सिंह नगर के 12 इस्पेक्टरों के तबादले किये गये हैं।

1. काशीपुर के कोतवाल हरेन्द्र चौधरी का तबादला चम्पावत किया गया है।
2. बाजपुर के कोतवाल नरेश चौहान का तबादला अल्मोड़ा किया गया है।
3. कुंडा के कोतवाल धीरेंद्र कुमार का तबादला नैनीताल किया गया है।
4. इंस्पेक्टर मनोहर दसौनी को चम्पावत भेजा गया है।
5. इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह डांगी को नैनीताल भेजा गया है।
6. इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह बृजवाल को नैनीताल भेजा गया है।
7. इंस्पेक्टर बंसती आर्या को अल्मोड़ा भेजा गया है।
8. इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह को चम्पावत भेजा गया है।
9. इंस्पेक्टर संजय पाठक को चम्पावत भेजा गया है।
10. इंस्पेक्टर विजेन्द्र शाह को चम्पावत भेजा गया है।
11. इंस्पेक्टर अशोक कुमार को नैनीताल भेजा गया है।
12. इंस्पेक्टर श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है।

देखें पूरी लिस्ट –

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles