spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

यूकेडी ने बांटा राशन, किया सेनेटाइजेशन

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि सैनिटाइजेशन तथा राशन बांटने का अभियान लॉकडाउन तक जारी रहेगा।

यूकेडी के जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि लाॅकडाउन तक हर जरूरतमंद को सूखा राशन बांटा जा रहा है, जिसमें 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, चाय पत्ती, मसाले, नहाने और कपड़े धोने के साबुन आदि को मिलाकर एक राशन किट बनाई गई है।

वार्ड अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह और शाम दो शिफ्ट मे सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

यूकेडी नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं ने बताया कि पर्वतजन फाउंडेशन के सहयोग से मास्क वितरण और हैंड सैनिटाइजर वितरण का कैंप भी लगाया जाएगा।

सैनिटाइजेशन अभियान में केंद्रीय संगठन सचिव किशन सिंह रावत, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, वार्ड नंबर 10 के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, धर्मवीर सिंह गुसाईं, जयेंद्र तोपवाल, चरण सिंह रावत, धनवीर सिंह रावत, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles