spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

महंगाई के विरोध में उतरा भारतीय मजदूर संघ, किया जोरदार प्रदर्शन

देहरादून (महानाद) : आज दिनांक 9 सितंबर 2021 को भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय आह्वान पर महंगाई को लेकर पूरे देश के सभी जिलों से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया।

भारतीय मजदूर संघ जिला देहरादून में कई संगठनों के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने भामसं के झंडे लेकर महंगाई के विरोध में केंद्र ओर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भारतीय मजदूर संघ केंद्र के आह्वान पर आज जिला देहरादून भारतीय मजदूर संघ के द्वारा महंगाई के विरोध में एक ज्ञापन जिला अधिकारी देहरादून के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को दिया गया भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री देहरादून पंकज शर्मा द्वारा ज्ञापन को सभी को पढ़कर सुनाया गया तथा स्थानीय मांगों को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को भेजने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के देहरादून प्रभारी अवनीश कांत, उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के लगातार फैलने के बाद औद्योगिक गतिविधियों में गिरावट हुई, बेरोजगारी वेतन कटौती और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी आम जन को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। उपभोक्ता महंगाई आम जनता के लिए श्रमिकों, कर्मचारियों को विशेष तौर पर प्रभावित कर रही है। विगत 18 माह से महंगाई दर 6 प्रतिशत की सीमा पार कर चुकी है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनमानस परेशान है। पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। केंद्र सरकार हमारी विचारधारा की सरकार है परंतु यह मजदूर विरोधी तथा जन विरोधी कार्य करेगी तो भारतीय मजदूर संघ सरकार का विरोध करने में कतई परहेज नहीं करेगा। सरकार को भारतीय मजदूर संघ चेताने का कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन और संबोधन भारतीय मजदूर संघ जिला देहरादून के जिलामंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी कामगारों से एकजुट होकर इस विषम परिस्थिति में सरकार से लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज महंगाई देश का सबसे बड़ा अभिशाप है।

पदम सिंह धामंदा जिला उपाध्यक्षने सरकार की नीति का विरोध कर कहा कि आम जनमानस की वस्तुएं आसमान छूती कीमतों से जनमानव प्रभावित हुआ है। सरकार को महंगाई पर कड़ाई से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए रैली का विसर्जन किया।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार मेहता, आशा फेसिलिटर प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी, आशा केंद्रीय उपाध्यक्ष आरती थापा, जिला मंत्री संगीता रानी, सुमित्रा चौहान, लक्ष्मी कुकरेती, पिंकी रावत, हरि देवी, आनंदी गोदियाल, संजू कंडारी, बबीता देवी, मकानी राणा, लक्ष्मी कुकरेती, सविता देवी, विजय कुमार, ललतेश कुमार, लोकेश देवरारी, दिनेश चंद्रा, अशोक चौधरी, आशुतोष शुक्ला, मन्तोष, विनीत कुमार, नरेश तोमर, राजेंद्र बिंजोला, राजन सिंह राजेश नेगी, नरेश कुमार, विपिन बडोनी,केसर सिंह, राजकुमार, संजय धीमान, अनिल कुमार, स्वरूप सिह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles