spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

मदरसों को किया जाये बंद : स्वामी नरसिंहानंद

गोविन्द शर्मा
देवबंद (महानाद) : गाजियाबाद के डासना से सहारनपुर जा रहे स्वामी नरसिंहानंद महाराज यहां अपने गुरू स्वामी ब्रह्मनन्द जी तान्त्रिक की समाधी पर दर्शनार्थ पहुंचे और दर्शन करने के पश्चात सहारनपुर के लिए प्रस्थान कर गये।

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी नरसिंहानंद महाराज ने कहा कि उनकी राजनीति में कोई रुचि नहीं है। वह तो सनातन धर्म के प्रचारक हैं और उसी के लिए समर्पित है। जब उनसे देवबंद में बन रहे एटीएस सेन्टर के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इसका स्वागत करता हूं। स्वामी ने कहा सरकार भले ही कितने ही एटीएस सेन्टर बनाले, मगर लाभ तभी होगा जब दारुल उलूम तथा उसके जैसे मदरसों को बंद कर दिया जाये। स्वामी नरसिंहानंद का इशारा सीधे सीधे मदरसों की विवादित शिक्षा पर था।

स्वामी नरसिंहानंद ने वसीम रिजवी की इस्लाम को लेकर लिखी पुस्तक का समर्थन किया और कहा कि इस पुस्तक को प्रत्येक मुस्लिम को पढ़ना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों मे कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ तन-मन-धन से हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles