spot_img
spot_img
Friday, April 17, 2026
spot_img

जसपुर : समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिन्दू युवक की हत्या के विरोध में निकला मशाल जुलूस

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुए मामूली विवाद में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा तरुण नामक युवक की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा जसपुर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।

आपको बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में 4 मार्च को होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ मामूली विवाद घातक हत्याकांड में बदल गया। 26 वर्षीय तरुण कुमार (बुटोलिया/खटीक) की समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें तीन महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं।

इस निर्मम हत्याकांड के खिलाफ पूरे भारत में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते जसपुर में भी समस्त हिंदू समाज द्वारा रविवार शाम को विशाल आक्रोश मशाल यात्रा निकाली गई। मशाल यात्रा जसपुर के गांधी पार्क से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग ठाकुर मंदिर, अब्दुल बारी चौक, गांधी आश्रम चौराहा, कोतवाली रोड होते हुए नगर के प्रमुख झंडा चौक/सुभाष चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई।

मशाल यात्रा के दौरान गर्मजोशी के साथ तरुण के हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो, तरुण के हत्यारे को गोली मारो सालों को, तरुण हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है, जयकारा वीर बजरंगे हर हर महादेव, भारत माता की जय आदि नारे लगाए गए। रैली के समापन पर जमकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की गई तथा तरुण की निर्मम हत्या किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया । उसकी हत्या करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने व तरुण के हत्यारों को फांसी की सजा दिये जाने मांग की गई।

मशाल जुलूस में भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान, अशोक खन्ना, राजकुमार सिंह, अभिनव, चंद्रपाल सिंह, नितिन चौहान, हर्ष, प्रियांशु, आकाश, विशाल, विनीत, अमित, हृदयेश, अजय, पवन वर्मा, राहुल, आदित्य वर्मा, राहुल, सत्यम जोशी, नीरज, हर्ष, मनोज, शिवा मिश्रा, सागर, विनीत, मनोज कश्यप, रोहित, लक्ष्मण प्रजापति आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles