spot_img
spot_img
Saturday, March 21, 2026
spot_img

बड़ी खबर : गर्जिया में नहीं लगेगा गंगा स्नान का मेला

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : रामनगर में इस बार गर्जिया देवी मंदिर में लगने वाला गंगा स्नान कार्तिक पूर्णिमा मेले को स्थगित कर दिया गया है। अक्टूबर के महिने में आई भयंकर आपदा में मंदिर की सीढ़ियों को नुकसान पहुंचने और अभी तक उनका निर्माण न हो पाने के कारण मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है।

गर्जिया मंदिर सामिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर के महिने में भारी बारिश के कारण आई आपदा की वजह से मंदिर की सीढ़ियों तथा मुख्य पुल को नुकसान पहुंचा है। इनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस साल गंगा स्नान का मेला 19 नवंबर को आयोजित किया जाना था। लेकिन भक्तांे को होने वाली परेशानी को देखते हुए मेले को स्थगित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गंगा स्नान के महापर्व पर हर साल लगने वाले मेले में यूपी-उत्तराखंड के लाखों श्रद्धालु मेले में आकर कोसी नदी में स्नान करते हैं।

Previous article
Next article
काशीपुर : नाबालिग की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे आकाश गुप्ता काशीपुर (महानाद): पुलिस ने नाबालिग की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें अश्लील वाडियो अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जे ल भेज दिया। बता दें कि आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने साइबर पोर्टल पर एक पत्र प्रेषित कर थाना आईटीआई पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग बहन के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो व उसकी तथा उसके परिवार की फोटो अपलोड की जा रही है। उक्त व्यक्ति द्वारा उसकी बहन के अश्लील फोटो तथा कुछ फर्जी न्यूड वीडियो उक्त फेसबुक आईडी से अपलोड कर उसकी अन्य दो बहनों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने हेतु फेसबुक में पोस्ट डालकर अपलोड किए हैं, जिससे प्रार्थी व उसके परिवार की सामाजिक छवि खराब हो रही है। उक्त घटना से उसकी नाबालिग बहन काफी तनाव में है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि लगभग 1 वर्ष पहले गांव के ही विक्की पाल (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी थाना आईटीआई ने उसे बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लेकर दोस्ती कर उसके अश्लील वीडियो व फोटो ले लिए थे तथा उसके बाद वह उक्त फोटो व वीडियो वायरल करने की धकी देकर नाबालिग बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा बार-बार जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। उक्त घटना के बारे में परिजनों को बताने पर विक्की पाल उक्त वीडियो व फुटेज को वायरल करने की धमकी देता रहा। इसी प्रकार कई बार दबाव बनाकर उक्त विकी पाल द्वारा पीड़िता के साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गये। जब पीड़िता ने विक्की से बात करने व संबंध बनाने से मना किया तो उक्त विक्की पाल ने नाबालिग पीड़िता के फोटो व वीडियो फेसबुक पर डाल दिया। इस संबंध में दिनांक 13/11/ 2021 को पीड़ित नाबालिग की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त विक्की पाल उपरोक्त के विरुद्ध थाना आईटीआई में एफआईआर सं. 340/21 धारा 376 /384/ आईपीसी व 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना स्तर पर उच्चअधिकारी गणों के आदेशानुसार पुलिस टीम का गठन कर उक्त विक्की पाल को दिनांक 14/11 /2021 को गिरफ्तार कर उसकी जामा तलाशी में दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिन्हें चेक करने पर उक्त मोबाइलों में नाबालिग पीड़िता के अश्लील फोटो व वीडियो मिले तथा उक्त विक्की पाल द्वारा अपने मोबाइल फोन में पीड़िता की फर्जी फेसबुक आईडी तथा बाद में पीड़िता के नाम से तैयार कर अपने मोबाईल बीवो वाई-83 से उस आईडी पर चलाया जा रहा था तथा अपने दूसरे मोबाईल फोन रियलमी 7 फोन में अश्लील वीडियो आदि तैयार कर उसे वीवो वाई-83 से फेसबुक पर अपलोड किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्त विक्की पाल द्वारा बताया कि मेरी पीड़िता से दोस्ती थी मैंने इसके फोटो व वीडियो ले लिए थे और जब इसने मुझसे मिलने को मना किया तो मैंने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें पीड़िता के फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए तथा उसकी दोनों बहनों के मोबाइल नम्बर से सम्पर्क करने हेतु उक्त फेसबुक आईडी पर दोनों बहनों के नम्बर लिखकर पोस्ट डाल दी थी। गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया पुलिस टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एसआई राकेश कठायत, बीना पपीला, कां. बलवन्त सिंह, उमेश सोमाल तथा अमिताभ सिजवाली शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles