spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

काशीपुर : मौहल्लेवालों ने स्मैक बेचने का आरोप लगाकर किया पुलिस के हवाले, बोला रंजिशन रहे हें फंसा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : मौहल्लेवासियों ने एक व्यक्ति को स्मैक बेचने का आरोप लगते हुए पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौहल्ला अल्लीखां निवासी दर्जनों लोगों ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर स्मैक बेचने का आरोप लगते हुए बीती रात्रि कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। मौहल्ले वालों का आरोप है कि आरोपी मौहल्ले में खुलेआम लोगों को स्मैक बेच रहा था।

वहीं, पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसका मौहल्ले के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, इसी के चलते रंजिशन लोगों ने उसे फंसाने की नीयत से उस पर स्मैक बेचने का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles