spot_img
spot_img
Saturday, May 23, 2026
spot_img

काशीपुर : दुकान के आगे लगा टिन शेड तोड़कर डंपर हुआ फरार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : खनन से लदा एक डंपर एक व्यापारी की दुकान के आगे लगे टिन शेड को तोड़कर फरार हो गया।

मेन चौराहा, कुंडेश्वरी निवासी विकास कंसल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी कुंडेश्वरी के मेन चौराहे पर परचून की दुकान है और वह परिवार सहित दुकान के ऊपर ही निवास करता है। सोमवार की रात्रि वह दुकान बंद कर ऊपर अपने कमरे में चला गया। इस बीच तेज गति से आ रहे डंपर ने दुकान के आगे की टिन शेड तोड़ दी और फरार हो गया। उसने कहा कि इससे एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।

विकास ने बताया कि आठ महीने पहले भी उसकी दुकान में दो डंपर घुस गये थे। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विकास ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि उसकी कोई सुनवाई नहीं होती तो वह परिवार सहित यहां से पलायन कर जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles