spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

काशीपुर : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत, एक घायल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना क्षेत्र में आज देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए काशीपुर के एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि ग्राम बघेलेवाला निवासी अनिल (24 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त पंकज (19 वर्ष) पुत्र मुन्नू सिंह के साथ किसी काम से महुआखेड़ा गंज गया था। जहां से वह वापस अपने गांव के लिए लौट रहा था कि तभी महुआखेड़ा गंज में शराब भट्टी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि उसके दोस्त पंकज का इलाज चल रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles