spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

रामनगर ब्रेकिंग : रंजीत रावत को टिकट नहीं मिला तो मैदान में उतरेंगे चेयरमैन अकरम

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कांग्रेस में टिकट को लेकर मचे घमासान के बीच रामनगर नगर पालिका के चेयरमैन मौ. अकरम ने अपने चुनाव लड़नेकी घोषणा कर कांग्रेस की राजनीति के घमासान को और दिलचस्प बना दिया है।
दरअसल, रामनगर में चल रही चर्चाओं कि इस बार कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत को टिकट नहीं मिल रहा है, पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन मौ. अकरम ने बयान दिया है कि यदि कांग्रेस ने रामनगर विधानसभा सीट से रंजीत रावत को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया तो 27 जनवरी को वे अपना नामांकन दाखिल कर देंगे।
मौ. अकरम ने कहा कि कोरोना काल में रंजीत सिंह रावत ने रामनगर क्षेत्र के लोगों की घर-घर जाकर मदद की हैं। रावत के अलावा कांग्रेस यदि किसी और को उम्मीदवार बनाती है तो यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि रंजीत रावत रामनगर से चुनाव नहीं लड़े तो वे खुद 27 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles