spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

पंजाब : सरकार बनने से पहले ही एक्शन में आई आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ (महानाद) : पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने से पहले ही एक्शन में दिख रही है। पंजाब के अगले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कमान संभालने से पहले पंजाब पुलिस ने राज्य के 122 पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली है। अपर पुलिस महानिदेशक सिक्योरिटी की तरफ से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक सिक्योरिटी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन्हें अदालत के आदेश पर सुरक्षा मिली है, उन्हें यथावत रखा जाए। सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद संबंधित यूनिट को सूचना दी जाए। इसके अलावा अगर किसी पूर्व मंत्री या विधायक को खतरे की जानकारी है तो उनकी सुरक्षा वापस लेने से पहले एडीजीपी (सिक्योरिटी) से क्लीयरेंस ली जाए।

जिन पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें मनप्रीत बादल, राजकुमार वेरका, ब्रह्म मोहिंदरा, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा, रजिया सुल्ताना, संगत सिंह गिलजियां, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी शामिल हैं।

इसके अलावा नवनिर्वाचित विधायक राणा केपी सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, परगट सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की सुरक्षा वापस ले ली गई है।

पूर्व विधायकों में नवजोत कौर सिद्धू, अरुण नारंग, रुपिंदर कौर रुबी, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह बैंस तथा अनिल जोशी की सुरक्षा हटा ली गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles