spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

बाजपुर : अवैध वसूली के चक्कर में हुई थी खूनी झड़प, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, देखें क्या बोले एसएसपी

बाजपुर (महानाद) : बाजपुर के ग्राम पिपलिया में हुई खूनी झड़प के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खूनी झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गये थे।

मामले में जानकारी देते हुए बाजपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि दिनांक 26-27 अप्रैल 2022 को ग्राम पिपलिया, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर में घटित हुई गोलीबारी की घटना के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि इस घटना में प्रथम पक्ष नेत्र प्रकाश शर्मा पुत्र स्व. सूबेदार दर्शन लाल शर्मा निवासी ग्राम पिपलिया द्वारा थाना बाजपुर पर मुकदमा अपराध सं. 172/2022 धारा 323/504/395 आईपीसी बनाम अविनाश शर्मा पुत्र गुरवचन शर्मा निवासी केशोवाला, बाजपुर, जनपद ऊधम सिह नगर व अन्य 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया गया है।

उक्त अभियोग की अब तक की विवेचना में निम्नलिखित अभियुक्तगण प्रकाश में आये हैं –
1- तेजेन्द्र उर्फ जंटु पुत्र हरकेवल सिंह निवासी ग्राम खम्बारी, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर
2- कुलवन्त पुत्र सुखदेव निवासी बग्गी फार्म, थाना रामपुर, उ.प्र. (मृतक)
3- हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र निर्मल सिंह निवासी विरहा फार्म, थाना बाजपुर, उधम सिंह नगर
4- मोहित अग्रवाल पुत्र भगवान दास निवासी बाजपुर, उधम सिंह नगर
5- दीपक शर्मा उर्फ शैंकी पुत्र बलदेव राज शर्मा निवासी गांव बाजपुर, उधम सिंह नगर
6-प्रेम शर्मा पुत्र बलवीर निवासी ग्राम केशोवाला, बाजपुर, उधम सिंह नगर
7- हरकेवल सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम खम्बारी, बाजपुर उधम सिंह नगर
8- विराट देवगन पुत्र अविनाश शर्मा निवासी ग्राम केशोवाला, बाजपुर, उधम सिंह नगर
9- हरजिन्दर पुत्र अज्ञात निवासी बिलासपुर, रामपुर, उ.प्र.

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान दिनांक 27/04/2022 को अभियुक्त मोहित अग्रवाल व दीपक शर्मा उर्फ शैंकी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त कुलवन्त उपरोक्त की गोली लगने के कारण मृत्यु होना पाया गया। शेष अभियुक्तगण अभी गिरफ्तारी से बचने के लिए बादस्तूर फरार चल रहे है । इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

अब तक की विवेचनात्मक कार्यवाही में प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण अविनाश शर्मा व अन्य के द्वारा क्रेशर कारोबारी नेत्र प्रकाश शर्मा उपरोक्त से अनावश्यक रूप से अवैध धन की मांग की जा रही थी। जिसे न देने पर इन अभियुक्तगणों के द्वारा सर्वप्रथम नेत्रप्रकाश शर्मा पर सामाजिक रूप से पंचायत कर पैसे देने का दवाव बनाया गया। जब इसमें सफल न हो पाये तो अभियुक्तगण अविनाश शर्मा व अन्य के द्वारा दिनांक 27.04.2022 को एक राय होकर असलहों से लैस होकर नेत्रप्रकाश शर्मा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी व घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गयी।

उक्त अविनाश शर्मा पेशेवर व आदतन अपराधी है जो अन्य जिलों व राज्यों के आपराधिक प्रवृति के असलाहधारी लोगों के साथ घूमता है। इसी प्रकार से सम्पत्तियों पर कब्जा करता है व धन की उगाही करता है। यह लोगों के विवादित प्रोपर्टी प्रकरणों में पार्टी बनकर पंचायत कर लोगों को भय दिखाकर फैसले कराकर अवैध धन अर्जित करता हैै। यदि कोई पक्ष इसकी बात से सहमत नहीं होता तो उसे असलहों के दम पर डराने धमकाने का काम करता है। इसके दुस्साहसिक प्रवृति के चलते सामान्य लोग इसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने से बचते है।

उपरोक्त प्रकरण में अभियुक्तगण अपने-अपने घरों से फरार हैं। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थाना व सर्किल स्तर पर पुलिस की 6 टीमें गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि ठेके पर लिए गए स्टोन क्रशर के लेनदेन के विवाद को लेकर 26-27 अप्रैल की आधी रात को बाजपुर ब्लॉक के कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू तथा हल्द्वानी-बाजपुर बस यूनियन के अध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा के गुट आमने-सामने आ गए थे। पिपलिया गांव में दोनों पक्षों के बीच लगभग 50 राउंड गोलियां चलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी और कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू सहित एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने तजिंदर सिंह की तहरीर के आधार पर हत्या और नेत्रपाल शर्मा पक्ष की तहरीर के आधार पर डकैती की धाराओं में मुकदमे दर्ज किये थे।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 26-27 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू अपने दस-बारह अन्य साथियों को लेकर सुल्तानपुर पट्टी के गांव पिपलिया निवासी नेत्रपाल शर्मा के आवास पर गए। जहां लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इस पर दोनों ओर से हथियार निकल आए और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। गोली लगने से कनिष्ठ उपप्रमुख के साथ आए मिलक खानम, रामपुर निवासी कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए। आधी रात को गोली चलने की सूचना मिलने पर बाजपुर, केलाखेड़ा, सुल्तानपुरपट्टी आदि क्षेत्रों की पुलिस के साथ ही एसपी काशीपुर चंद्र मोहन, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, चौकी इंचार्ज प्रकाश कोहली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

बाद में कनिष्ठ उपप्रमुख तजिंदर सिंह जंटू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कि मंगलवार देर रात 1 करोड़ 80 लाख रुपये के लेनदेन के लिए नेत्रपाल शर्मा ने उन्हें अपने घर बुलाया था। जेट खुलते ही नेत्रपाल शर्मा और उसके समर्थकों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई और वे और उनके दो साथी घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पर पुलिस ने नेत्रपाल शर्मा, दर्पण शर्मा, रविंदर शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा तथा 5-6 अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, पिपिलया निवासी नेत्रपाल शर्मा द्वारा दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव केशोवाला, बाजपुर निवासी अविनाश शर्मा ने रात 11ः50 बजे फोनकर उसके साथ गालीगलौज की। बाद में अपने 12 अन्य साथियों को लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर घर में रखे जेवरात और 7 लाख रुपये की नकदी लूट ली। तहरीर के आधार पर अविनाश शर्मा व अन्य के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को सौंपी गई है। पुलिस ने मौके से 40 खोखे बरामद किए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles