spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

काशीपुर : पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार देर शाम रामनगर कोतवाली क्षेत्र के मालधन निवासी सुनील कुमार (33 वर्ष) पुत्र बहादुर राम अपने मित्र मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम के साथ किसी काम से काशीपुर आया था। देर रात दोनों काम ख़त्म करके वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान प्रतापपुर के पास वह दोनों शौच करने के लिए रुके। जहां पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मनोज कुमार को भर्ती कर लिया।

मृतक सुनील कुमार की लगभग 9 साल पूर्व शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक बेटी एंजेल 7 साल तथा एक पुत्रअर्णव 4 साल का है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles