spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

उत्तराखंड में रिन्यूएबल एनर्जी से होगा विकास, धामी सरकार ने इस ओर बढाया कदम…

देहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी लगातार बड़े कदम उठा रहे है। राज्य हित में गुरूवार को सीएम धामी की उपस्थिति में उत्तराखंड सरकार और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए है। जिसके बाद अब उत्तराखंड में रिन्यूएबल एनर्जी के विकास के लिए बीपीसीएल काम करेगा। ये एमओयू राज्य में नवीनीकरण एवं अन्य परियोजनाओं के विकास और शत प्रतिशत वित्तीय निवेश किए जाने के लिए किया गया है। सीएम ने कहा कि  प्रदेश के विकास के लिए हमें इकोनॉमी और इकोलॉजी में संतुलन रखते हुए आगे बढ़ना है। इस दृष्टि से रिन्यूएबल एनर्जी बहुत महत्वपूर्ण है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान सीएम धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी विशेष तौर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति होगी। ऊर्जा और पर्यटन राज्य के विकास के दो प्रमुख आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ-साथ उद्योगों और घरेलू क्षेत्र में ऊर्जा की मांग बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि उत्तराखंड ऊर्जा सरप्लस स्टेट बने। इसके लिए सौर ऊर्जा पर भी फोकस किया जा रहा है।

उन्होंने इस दौरान बीपीसीएल को राज्य में सौर ऊर्जा में आगे आने के लिए धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की ऊर्जा नीति में जरूरी होने पर सुधार किए जाएं और विशेष तौर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक संस्थाओं और उद्यमियों को हर संभव सहयोग दिया जाए। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, प्रक्रियाओं के सरलीकरण की है. जितना ज्यादा प्रक्रियाओं को सरल किया जाएगा उतना ही राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश होगा. हमें प्रोफेशनल एप्रोच अपनानी होगी।

उत्तराखंड में रिन्यूएबल एनर्जी से होगा विकास, धामी सरकार ने इस ओर बढाया कदम…

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles