spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

काशीपुर : लावारिश हालत में मिला युवक का शव, बहन की आने वाली थी बारात

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक की बहन की आज बारात आने वाली थी। परिजनों को जैसे ही इस दुखद घटना की खबर मिली शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम धीमरखेड़ा, पार का मझरा, थाना आईटीआई, काशीपुर निवासी 32 वर्षीय राजू कुमार पुत्र बिशन सिंह मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति वह बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकल गया था। देर शाम लगभग 8 बजे उसका शव ग्राम कनकपुर में लावारिस हालत में पड़ा पाया गया। ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी पड़ताल के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भेज दिया जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक का एक 5 वर्ष का पुत्र विश्वास है।

परिजनों ने बताया कि आज मृतक की छोटी बहन रेनू की बारात संभल से आने वाली थी। ऐसे में दुखद घटना ने गरीब के परिवार पर दुखों का पहाड़ डाल दिया। महोली जंगल बाजपुर में मृतक की ससुराल है। वह दो भाई दो बहन हैं। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।

बताया गया है कि मृतक राजू कुमार शराब का आदी था। उसका शव आईटीआई थाना क्षेत्र के जिस गांव में पड़ा पाया गया वह गांव तथा आसपास के आधा दर्जन अन्य गांव जहरीली कच्ची शराब के लिए कुख्यात है। खाई खेड़ा कनकपुर, छोटी बरखेड़ी, बड़ी बरखेड़ी, खड़कपुर, देवीपुरा जैसे तमाम गांव ऐसे हैं जहां अवैध कच्ची शराब का गैरकानूनी कारोबार कुटीर उद्योग के रूप में फल फूल रहा है। कच्ची शराब का सेवन कर अब तक दर्जनों जिंदगियां काल के गाल में समा गई, लेकिन सिस्टम शराब कारोबारियों का कुछ भी नहीं कर सका।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles