spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

डीएम के फर्जी आदेश से छुट्टी कराने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नैनीताल (महानाद) : जिलाधिकारी नैनीताल ने उनके फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर जारी कर आज नैनीताल जनपद के इंटर तक के सरकारी स्कूलों में अवकाश कराने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी ने एसएसपी नैनीताल को जांच के आदेश दिये हैं।

बता दें कि जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल के नाम से 29 जुलाई 2022 को सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर कतिपय शरारती तत्व द्वारा एक संदेश वायरल किया गया जिसमें जनपद के सभी इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी बरसात के चलते 29 जुलाई को अवकाश रहने की सूचना थी।

किसी असामाजिक अराजक/ शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया में उक्त सन्देश डाल दिया गया, जिससे स्कूली विद्यार्थियों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों व आंगनबाड़ी अवकाश को लेकर किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया है।

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट को जांच के आदेश दिए हैं कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गई है सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाये।

एसएसपी द्वारा साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles