spot_img
spot_img
Sunday, October 11, 2026
spot_img

रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़े स्मैक तस्कर

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद): एसएसपी नैताल पंकज भट्ट के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एसएसपी पंकज भट्ट के आदेशानुसार सीओ बलजीत भाकुनी व कोतवाल रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जावेद (44 वर्ष) पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी बंबाघेर एवं हिमांशु (20 वर्ष) पुत्र हरीश निवासी छोटा बैराज, बंबाघेर, रामनगर, नैनीताल के कब्जे से कुल 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में एसआई अनीस अहमद, विजेंद्र सिंह, कांस्टेबल हेमंत सिंह, गगन भंडारी तथा संजय सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles