spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

सीएम धामी ने ली विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, शिक्षक भर्ती के लिए दिए ये निर्देश…

Teachers Job: उत्तराखंड में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नित नए कदम उठाए जा रहे है। जहां प्रदेश में उच्च नई शिक्षा नीति लागू की गई है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए अहम बैठक ली। बैठक में शिक्षक भर्ती को लेकर कड़े निर्देश दिए है। राज्य में जल्द ही 2300 अतिथि शिक्षकों के पदों पर भर्ती के साथ ही करीब पांच हजार पद भरें जाएंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाएं। साथ ही उन्होंने कहा है कि हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना तथा विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 03 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति की तैयारी  की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जो पूर्ण हो चुकी है, उन्हें शीघ्र नियुक्ति दी जाए।प्रधानाचार्य, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों के जो पद रिक्त हैं, उनके जल्द ही आयोग को अधियाचन भेजे जाए। उन्होंने कहा की बीआरपी एवं सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएं। शिक्षा व्यवस्था की गतिविधियां एवं ट्रांसफर की व्यवस्था ऑनलाइन की जाय।

सीएम ने निर्देश दिए कि अध्यापकों के मेडिकल एवं अध्यापिकाओं के मेडिकल, मैटरनिटी लीव एवं चाइल्ड केयर लीव के दौरान कक्षाएं बाधित न हो, इसके लिए स्कूलों में पढ़ाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षकों का मेडिकल रिम्बरसमेंट एवं सेवानिवृत्त होने के बाद जीपीएफ भुगतान समय पर हो जाए।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों अविलंब मरम्मत की जाए। राज्य के सभी सरकारी एवं अशासकीय स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को आने वाले शैक्षणिक सत्र में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाए। स्कूलों में शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार के लिए आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारी भी समय-समय पर स्कूलों की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles