spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

धामी कैबिनेट की बैठक में हो सकते है ये बड़े फैसले…

Cabinet Meeting: उत्तराखंड में धामी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक  बैठक होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में गेस्ट टीचर और शिक्षकों की भर्ती, महिला आरक्षण, नजूल भूमि,अग्निशमन, गृह विभाग सहित अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में कल बुधवार को सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। ये बैठक कल सचिवालय में 12:00 बजे से शुरू होगी। बैठक में कई अहम फैसले हो सकते है। बताया जा रहा है कि सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों के लिए आरक्षण देने के लिए विधेयक का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

  • शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर और शिक्षकों की भर्ती को लेकर फैसले आ सकते ।
  • स्वास्थ्य वीभाग में भी मेडिकल कॉलेजों के ढांचे को लेकर चर्चा हो सकती है।
  • खनन नीति में बदलाव हो सकता है ।
  • वन स्टेट वन रॉयल्टी को लेकर फैसला आ सकता है ।
  • PRD महिलाओं को मातृत्व अवकाश यानी मेटरनिटी लीव पर भी मंजूरी मिल सकती है ।
  • अपणी सरकार पोर्टल के जरिए ई – गवर्नेस को लेकर पोर्टल को मंजूरी मिल सकती है।
  • महिला आरक्षण,आवास विकास विभाग से संबंधित फैसलों पर मोहर लग सकती है।
  • इसके अलावा नजूल भूमि,अग्निशमन, गृह विभाग के फैसलों पर लगेगी सरकार की ओर से मंजूरी मिल सकती है ।
  • कई विभागों की सेवा नियमावली से संशोधन हो सकता है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles