spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

प्रेमी के साथ मिलकर रच डाली पति की हत्या की साजिश, पत्नी सहित 4 गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
किच्छा (महानाद) : पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की कोशिश करने वाली महिला को उसके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 23.05.2023 की रात करीब 09.15 बजे किच्छा के खुर्पिया गांव में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मौसमी लाल पुत्र पंचम लाल निवासी खुर्पिया, किच्छा को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। घटना में मौसमी लाल के बांयी तरफ कंधे के नीचे गोली सामने से मारी गयी थी और गोली आर पार हो गयी थी। गम्भीर रूप से घायल मौसमी के भाई ललित कुमार की तहरीर पर दिनांक 24.05.2023 को थाना किच्छा में धारा बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना के अनावरण हेतु एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश से विभिन्न टीमों का गठन किया गया। एसपी क्राइम व एसपी सिटी के निर्देशन में सीओ सितारगंज ओमप्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक किच्छा धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से दिनांक 26.05.2023 को 1 महिला चन्दा पत्नी मौसमी लाल व 03 पुरुषों जितेन्द्र पुत्र कैलाश, युवराज पुत्र जसवीर व अभय ठाकुर पुत्र किशन सिंह को गिरफ्तार किया गया ।

मौसमी लाल की पत्नी अभियुक्ता चन्दा घटना के बाद से ही पूछताछ में पुलिस टीम को इधर-उधर की बातें कर गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। उसके पास से एक की पेड मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल के बारे में उसके द्वारा घर में किसी अन्य सदस्य को नहीं बताया ना ही प्राथमिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया। सख्ती से पूछताछ में उसके द्वारा मोबाइल बरामद कराते हुए बताया कि उसका गांव के रहने वाले जितेन्द्र कुमार पुत्र कैलाश के साथ विगत 07 वर्षाे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए उसने अपने पति मौसमी लाल को बीच से हटाने के लिए अपने प्रेमी जितेन्द्र के साथ मिलकर मौसमी लाल की हत्या करने की साजिश रची।

चन्दा ने जितेन्द्र से कहा कि कुछ भी करो, कितने भी रुपये लग जायें, मौसमी लाल को रास्ते से हटाना है, तभी हम दोनों आपस में एक दूसरे से आसानी से मिलते रहेंगे। तब जितेन्द्र ने घटना को अंजाम देने के लिय बंडिया क्षेत्र के रहने वाले युवराज सिंह उर्फ लूसिफर पुत्र जसवीर सिंह व अभय ठाकुर पुत्र किशन सिंह से बात की तो 80 हजार रुपये में मौसमी लाल की हत्या करने की सुपारी दी गयी। साजिश के तहत घटना से करीब 20 दिन पूर्व चन्दा ने अपना यूनियन बैंक का एटीएम जिसमें 80 हजार रुपये थे, को अपने प्रेमी जितेन्द्र को दिया तथा कहा कि इसमें से पैसे निकालकर शूटरों को दे देना, लेकिन काम पक्का होना चाहिए और दिनांक 23.05.2023 की रात्रि में अपने पति के साथ घूमने जाना और शूटरों का वहां पहुंचना तय हुआ।

दिनांक 23.05.2023 की रात्रि में महिला द्वारा टार्च की रोशनी से शूटरों को इशारा किया तब शूटर युवराज व अभय ठाकुर ने मौसमी लाल के बिल्कुल नजदीक जाकर गोली मार दी और फरार हो गये। अभय के द्वारा किये गये तंमचे का फायर मिस हो गया लेकिन युवराज ने जो फायर किया वह मौसमी लाल के बांयी छाती के ऊपर लगा। गोली मारकर दोनों शूटर स्प्लेण्डर बाइक से मौके से भाग गये।

अभय व युवराज ने पूछताछ में बताया कि एक तंमचा जितेन्द्र ने दिया था तथा दूसरा तंमचा युवराज के पास पहले से ही था। चन्दा का एटीएम जो जितेन्द्र ने युवराज व अभय को दिया था उसमें से दोनों द्वारा 62 हजार रुपये निकाले गये। युवराज ने अभय को निकाले गये रुपयो में से 25 हहजार रुपये दिये एवं शेष 37 हजार रुपये अपने पास रखे। अभियुक्तगण युवराज सिंह व अभय ठाकुर के कब्जे से एक-एक अदद 315 तंमचा व एक-एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर बाइक, दो एटीएम कार्ड एवं अभियुक्त युवराज से 2 हजार रुपये नकद, अभियुक्त अभ ठाकुर से 16 हजार रुपये नकद बरामद हुए। अभियोग में धारा 115/120 (बी) भादवि 3/25 शस्त्र अधिनियम की बढोत्तरी की गयी। विवेचना धारा 307/115/120(बी) व 3/25 शस्त्र अधिनियम में प्रचलित है।

चारों अभियुक्तगणों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी द्वारा खुलासा करने वाली टीम हेतु 1000 रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles