spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

जसपुर : श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर निकाली निशान यात्रा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव से पूर्व श्याम बाबा के भक्तों द्वारा नगर के सुभाष चौक से बाबा श्री श्याम जी की निशान यात्रा का शुभारम्भ बैण्ड बाजे, ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ बड़ी ही शानो शौकत के साथ किया गया। निशान यात्रा नगर के मुख्य मार्गाे सुभाष चौक, कोतवाली रोड, ठाकुर मन्दिर, बस स्टैंड, मौ. जोशियान, हनुमान चबूतरा, मौ. चौहान, होली चौक से होते हुए रामलीला मैदान, सब्जी मंडी चौक पर समाप्त हुई। यात्रा में भक्त मंडली के द्वारा नगर की जनता को प्रसाद भी वितरित किया गया।

श्री खाटू श्याम भक्त मण्डली के गिरीश प्रजापति ने बताया कि श्री श्याम बाबा जी के जन्मोत्सव पर विशाल कीर्तन का नामचीन कलाकारों के साथ आज शाम छः बजे से सब्जी मंडी चौक पर किया जाएगा। उन्होंने बताया बाबा श्री श्याम जी के जन्मोत्सव के बाद भोग की भी व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर संजीव कुमार, आशु, राजेन्द्र चौहान, नवीन चौहान, विमल अग्रवाल, नैतिक कुमार, चिंटू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles