spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

सल्ट : 6 महीने बाद जंगल से बरामद हुआ लापता हुए युवक का कंकाल

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : 6 महीने पहले लापता हुए युवक का कंकाल जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

आपको बमा दें कि मरचूला से पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरचूला से थोड़ी दूर सड़क से लगभग 200 मीटर की दूरी पर वन विभाग की टीम को गश्त करते समय एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। कंकाल लगभग 6 महीने पुराना बताया जा रहा है। कंकाल के पास एक पेड़ पर रस्सी भी लटकी हुई मिली है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद उसके द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी की गई है।

वन विभाग कर्मियों ने इसकी सूचना मरचूला चेक पोस्ट पर सल्ट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर को जानवरों द्वारा नोंचकर खाया हुआ है। कंकाल के पास उसके सड़े गले कपड़ों में आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम श्रवण सिंह (32 वर्ष) ग्राम जीवई, पौड़ी, गढ़वाल का पता लिखा है।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि युवक दिल्ली रहकर काम करता था और बीती 21 जुलाई 2023 से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने दिल्ली में करायी थी। वह दिल्ली से लापता हो गया था। यहां कैसे और कब पहुंचा इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

सल्ट पुलिस के एसआई मोहन चंद्रा और उनकी टीम पोस्टमार्टम के लिए कंकाल को देवायल चिकित्सालय लेकर आई। कंकाल की फोरेंसिक जांच भी करवाई जायेगी। उसके बाद ही उसकी मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी देवायल अस्पताल पहुंच गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles