spot_img
spot_img
Monday, March 9, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : चैती मेले को लेकर डीएम ने ली बैठक, एसडीएम को दिये आवश्यक निर्देश

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : डीएम उदयराज सिंह की अध्यक्षता में आगामी 9 अपै्रल 2024 से काशीपुर में आयोजित होने वाले चैती मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आहुत की गयी।

डीएम उदयराज सिंह ने लोनिवि काशीपुर के अधीशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्रान्तर्गत सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय को निर्देशित किया कि मेले में साफ-सफाई एवं मेले में पर्याप्त मात्रा में कूड़ेदान की व्यवस्था दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम मेले में मोबाईल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने सिचांई विभाग को निर्देश दिये कि मेले क्षेत्रान्तर्गत सभी नहरों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने एसडीएम काशीपुर अभयश् प्रताप सिंह को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बना कर मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

इस अवसर पर एडीएम जय भारत सिंह, एसपी क्राइम एवं ट्रेफिक चन्द्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles