spot_img
spot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_img

उपलब्धि : डॉ. दर्पण गोविल के पुत्र शिभय गोविल ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में किया काशीपुर का नाम रोशन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर के वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ. दर्पण गोविल के पुत्र शिभय गोविल ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज-2023 में काशीपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रतियोगित के देहरादून रीजन के 100 छात्रों के बीच अपना स्थान बनाया है। ऐसा करने वाले शिभय काशीपुर के एक मात्र छात्र हैं।

आपको बता दें कि सीबीएसई द्वारा प्रतिवर्ष आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन करवाता है। इसमें कक्षा 8वीं से 10वीं तक के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। आर्यभट्ट गणित चैलेंज में परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण की परीक्षा स्कूल स्तर पर पेन-पेपर टेस्ट के रूप में आयोजित की जाती है। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन किया जाता है।

आर्यभट्ट गणित चैलेंज-2023 में इस बार पूरे देश के 5050 स्कूलों के 5 लाख 50 हजार छात्रों ने भाग लिया। जिसमें दूसरे चरण के लिए 8590 छात्र चुने गये। इसके बाद सीबीएसई के विभिन्न रीजनों में 100-100 छात्र पास हुए। इसकी क्रम में गुरुकुल स्कूल के कक्षा 8वीं के छात्र एवं नगर के वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ. दर्पण गोविल के पुत्र शिभय गोविल ने देहरादून रीजन के 100 छात्रों में अपना स्थान बनाया है। वहीं रीजन में स्थान पाने वाले काशीपुर से वह इकलौते छात्र हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles