spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : पकड़ा गया हल्द्वानी दंगे का मुख्य आरोपी, अब होगी 2.44 करोड़ की वसूली

Abdul malik arrested हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तक 81 उपद्रवियों को जेल भेज चुकी है। बता दें कि अब्दुल मलिक को निगम ने दंगे में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 2.44 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस दे रखा है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि दिनांक 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडियाकर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना बनभूलपुरा में तीन मुकदमे एफआईआर सं. 21, 22 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये उन्होंने (एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा) द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 78 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में वांछित अभियुक्त अब्दुल मलिक एवं उसके पुत्र अब्दुल मोईद की तलाश व गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 6 विशेष टीमें गठित की गयीं, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ.प्र., बिहार आदि सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। उक्त गठित टीमों में से 1 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा एफआईआर सं. 22/24 में अभियुक्तगण- मौ. फुरकान पुत्र अब्दुल हमीद (35 वर्ष), निवासी-लाईन नं.-7, बिलाली मस्जिद के पास, बनभूलपुरा तथा सालिम पुत्र मौ. इस्लाम निवासी नई बस्ती ठोकर, गोपाल मन्दिर के पास, बनभूलपुरा को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 81 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

इसके अतिरिक्त एफआईआर सं. 21/24 में नामजद अभियुक्त रईस उर्फ दत्तू पुत्र रफीक अहमद निवासी मालिक का बगीचा, ताज मैरेज हॉल के निकट, इंद्रानगर, बनभूलपुरा को कल दिनांक 23.02.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी एसआई अनीस अहमद, एसआई गौरव जोशी, एसओजी हे.कां. ललित कुमार तथा कां. चन्दन नेगी शामिल थे।

नोटः पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिये उत्साहवर्धन पुलिस महानिदेशक द्वारा 20,000/-, डीआईजी कुमायूं द्वारा 5,000/- तथा एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500/- रुपये के नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles