spot_img
spot_img
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रुद्रपुर (महानाद) : जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी (नोडल अधिकारी स्वीप) मनीष कुमार के निर्देशन में पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रैली आयोजित की गई। स्वीप टीम के द्वारा छात्र तथा प्रोफेसर हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा सभी को वोटर हेल्पलाइन नं. 1950 व वोटर हेल्पलाइन ऐप के संबंध में जानकारी दी गई।

छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकालकर सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गयी।

इस अवसर पर सहायक डीएसडब्ल्यूओ (पंतनगर वि.वि.) डॉ. सोनिका चौहान, स्वीप टीम से जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, पारस, पिंकेश, विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर तथा छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles