spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

हत्या या दुर्घटना : पति के साथ खाटू श्याम घूमने गई जसपुर की युवती की राजस्थान में मिली लाश

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पति के साथ खाटू श्याम घूमने गई जसपुर की युवती की लाश राजस्थान में मिली है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री के ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। अब यह तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि युवती की हत्या हुई है अथवा वह किसी दुर्घटना का शिकार हुई है।

आपको बता दें कि थाना रेहड़ क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी यशपाल सिंह ने वर्ष 2015 में अपनी पुत्री वर्षा की शादी जसपुर निवासी विशाल कुमार पुत्र संजय कुमार उर्फ संजू पधान के साथ की थी। यशपाल ने बताया कि विगत 13 जून को उनकी पुत्री और दामाद खाटू श्याम घूमने के लिए गये थे। 17 जून को उनकी पुत्री की बात उनकी छोटी बेटी रीना से हुई थी। बुधवार को उनके दामाद विशाल ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी पुत्री वर्षा कल शाम 6 बजे से गायब है।

वर्षा के मौसेरे भाई अतुल चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि वर्षा (35 वर्ष) की लाश राजस्थान के पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ी मिली है। पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने का अंदेशा जताया है।

यशपाल ने बताया कि वर्षा के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने शक जताया है कि उनकी पुत्री वर्षा के पति विशाल कुमार, ससुर संजय कुमार, सास रजनी देवी और देवर अभिषेक ने उनकी पुत्री को मारकर कहीं फेंक दिया है। मृतका की एक 7 साील की बेटी है।

अब यह तो जांच में ही साबित हो पायेगा कि वर्षा के पिता के आरोप सही हैं या वह किसी दुर्घटना का शिकार हो गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles