spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

जब-जब मैं लड़ा चुनाव, नहीं बनी कांग्रेस की सरकार : हरीश रावत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पार्टी हित में मैं विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जाकिर हुसैन के निवास पर पहुंचे। जहां हरीश रावत एवं विधायक आदेश सिंह चौहान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से करीब आधे घंटे तक गुफ्तगू कर जसपुर क्षेत्र के विषय में जानकारी हासिल की।

वहीं, हरीश रावत ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि जब-जब उत्तराखंड में मैंने विधानसभा चुनाव लड़ा तब-तब उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। इसलिए अब वह कांग्रेस पार्टी के हित में कठोर निर्णय लेते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने का काम प्रदेश भर में घूम-घूम कर करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब महौल बदल रहा है। उत्तराखंड में 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है। चाहे गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र चलाने की बात हो या महिलाओं की सुरक्षा की बात हो। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

इस मौके पर आबिद नूरी, अनीस रूबी, आफताब आलम, नईम प्रधान, आकिब, नफीस मेम्बर, गजेन्द्र चौहान, इख्तियार बब्लू, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles