spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के खिलाड़ियों का बोलबाला

रजनेश सिंह
एटा (महानाद) : जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के संयोजन में माध्यमिक विद्यालययी जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अलीगंज के जनता इंटर कॉलेज स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के समस्त संकुल टीम का प्रतिभाग रहा। इसी जनपदीय टीम से मंडल की टीम के लिए चयन होगा। ये टीम 18 सितंबर को मंडलीय प्रतियोगिता जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में प्रतिभाग करेगी।

प्रतियोगिता अंडर-14, 17 व 19 वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के प्रधानाचार्य डॉक्टर डी के सिंह का अपने होनहार छात्रों के भविष्य को देखते हुए पूरा सहयोग रहा। गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज अलीगंज, डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज, बीडीआरएल इंटर कॉलेज राजा का रामपुर तथा अन्य इंटर कॉलेज ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

इस चयनित टीम के प्रतिभागी छात्र अंडर-14 में 40-42 किलोग्राम में अनमोल बीडीआरएल इंटर कॉलेज राजा का रामपुर, 46-48 किलोग्राम में कमल जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा, 48-58 किलोग्राम में डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 में 46-48 किलोग्राम आकाश,52-54 आशू, 54-57 किलोग्राम में विवेक कुमार, 67-70 किलोग्राम में शिवम कुमार जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा अलीगंज ने जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 63-66 किलोग्राम में रजत कुमार डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज ने जीत हासिल की।

अंडर-19 में 51-54 किलोग्राम में ऋषभ कुमार, 54-57 किलोग्राम में हिमांशु 57-60 किलोग्राम में निशू, 64-69 किलोग्राम में अभिषेक यादव, 75-81 किलोग्राम में तैजीव आदि जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के छात्रों ने जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कॉलेज के पीटीआई प्रीतम सिंह व सुनील कुमार ने बच्चों के हित में मेहनत कर कॉलेज का हौसला बढ़ाया, जिसमें जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के प्रधानाचार्य डॉक्टर डीके सिंह ने होनहार छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और इससे बच्चों को कामयाबी भी मिलती है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक राम गोपाल शाक्य ने फीता काट कर किया।

इस दौरान आलोक यादव, संतोष यादव, शैलेंद्र यादव, रामनिवास गुप्ता, शैतान सिंह, रविंद्र सिंह, राज किशोर संखवार, राजेश कुमार, प्रवीन कुमार, दीपेंद्र सिंह, विनोद मौर्य, अरविंद शुक्ला, बृजेश शाक्य, बृजेश यादव, अल्का सक्सेना, स्वाति गुप्ता, रजनीश गंगवार, योगेश सक्सेना, अनुज प्रिय शाक्य, संजीव शाक्य, राहुल शाक्य, विपिन कुमार, उपेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles