धूमधाम से निकली मां मंसा देवी की 52वीं विशाल शोभायात्रा

0
158

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नवरात्रों की अष्टमी (10 अक्टूबर) के सुअवसर पर शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू के नेतृत्व में मां मंसा देवी की 52वीं विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी, अयोध्या के महंत राजू दास महाराज रहे। ढोल-नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई उत्तर भारत की एतिहासिक शोभायात्रा में हस्त निर्मित एवं स्वचलित झांकियों के साथ ही मां मनसा देवी जी के प्रतिमा दर्शन हेतु श्रृद्धालुजन रात्रि करीब तीन बजे तक पलक-पांवड़े बिछाए खड़े रहे। इस दौरान ‘बोलो मनसा मैय्या की जय’ के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया।

शोभायात्रा में हरियाणा, दिल्ली, बरेली, बहजोई, चंदौसी, मुरादाबाद, एटा, इटावा, हरिद्वार आदि विभिन्न प्रमुख शहरों से आई झांकियों के साथ ही काशीपुर के कलाकारों द्वारा बनाई गई स्वचलित/हस्त निर्मित झांकियों को देखने के लिए श्रृद्धालुजन शोभायात्रा मार्ग पर टकटकी लगाए खड़े रहे। स्वचलित हाथी के साथ ही घोड़े व ऊंट दर्शकों को लुभाते रहे। शोभायात्रा में शामिल डोले में विराजमान मां मनसा देवी जी की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद एवं प्रसाद लेने में श्रृद्धालुजन कतई पीछे नहीं रहे।। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई।

वहीं, इस बार शोभायात्रा में बालाजी का डोला भी शामिल हुआ जिसमें मां बाल सुंदरी जागरण मंडली द्वारा बाबा के भजनों पर भक्त भाव विभोर हो गये और झूम-झूम कर नाचे।

देर रात्रि में मां मंसा देवी के डोले को चीमा चौराहे से रामनगर रोड होते हुए मां चामुण्डा देवी मंदिर ले जाया गया। जहां विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात डोला पुनः शोभायात्रा में शामिल हो गया और रात्रि करीब 3.05 बजे मां मनसा देवी मंदिर पहुंचा। यहां विधिवत पूजा अर्चना व आरती के साथ शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया।

शोभायात्रा में संदीप सहगल एडवोकेट, राजीव मेहरोत्रा, हिमांशु अरोरा, आशीष शर्मा खुट्टू, राजेन्द्र माहेश्वरी, सर्वेश शर्मा, पंकज कुमार बिंदल, सौरभ अग्रवाल, राकेश अरोरा, मुकेश पाहवा, पंकज जग्गा, अरुण मेहरोत्रा, जतिन नरूला, विशाल रुहेला, जगमोहन सिंह, अमरीश अग्रवाल एडवोकेट, वैभव गुप्ता, श्याम अरोरा, मोहित शर्मा, शोभित शर्मा, सिद्धान्त राजपूत, अमित अरोरा, पंकज गोयल, हिमांशु अगवाल, अनुज पंडित, विपुल शर्मा, प्रशान्त पंडित, गगन कांबोज, तुषार शर्मा, हर्ष शर्मा, राहुल शर्मा, हैप्पी, राजू, सोनू, अर्पित, आयुष, बंटी गौड़, रिंकू गौड़, रिषभ कपूर, हेमन्त यादव, अभय रस्तोगी, दक्ष भारद्वाज, पुलकित चतुर्वेदी, अर्पित मेहरोत्रा, आशु शर्मा, आकाश कांबोज, प्रशांत शर्मा, शिवम कुमार, शुभम छाबड़ा, राहुल कश्यप, सूरज कांबोज, नवनीत शर्मा, नमन गुप्ता, विकास वर्मा, सपन कुमार, बिल्लू तोमर, राजपाल, गौरव ठक्कर, विवेक वर्मा, रजत कुमार, पवन यादव, सक्षम अरोरा, मयंक खत्री, प्रीत ढींगरा, शुभम कांबोज, अक्षत गोयल, अनुज, सचिन, सुभाष शर्मा आदि शामिल थे।

आपको बता दें कि उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध शोभायात्रा का इतिहास बहुत पुराना है। कालांतर में मां मंसा देवी जी की प्रतिमा की नगर परिक्रमा शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को एक टोकरी में सिर पर रखकर और बाद में ठेले पर रखकर कराई जाती थी। करीब 52 वर्ष पूर्व शोभायात्रा का स्वरूप बदला और फिर बदलता ही गया। शोभायात्रा का स्वरूप बदलने का श्रेय रमेश चंद्र शर्मा उर्फ खुट्टू मास्टर को जाता है। उनके निधन के बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र विकास शर्मा खुट्टू ने शोभायात्रा की कमान संभाली।

52वीं शोभायात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू एवं आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रृद्धालु जनता का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here