spot_img
spot_img
Sunday, April 26, 2026
spot_img

रात के 9:45 बजे विधायक अरविंद पांडे को फोन कर बोली मां ‘मेरा बेटा अनूप अग्रवाल शायद नहीं बचा’

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज नगर के व्यवसायी अनूप अग्रवाल के घर पहुंचे विधायक अरविन्द पांडे ने अनूप की मृत्यु की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इंसान गलतियों का पुतला है। अनूप से भी गलतियां हुई होंगी। उन्होंने दलालों पर अनूप अग्रवाल के व्यवसाय को हड़पने का भी आरोप लगाया है।

आपको बता दें कल रात्रि के लगभग 9:45 बजे काशीपुर के प्रमुख व्यवसायी अनूप अग्रवाल की मां उर्मिला देवी ने पूर्व मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे को फोन कर कहा कि शायद पुलिस ने उनके बेटे को मार दिया है, शायद उनका बेटा अनूप अब नहीं बचा है। जिसके बाद विधायक पांडे आज काशीपुर स्थित अनूप अग्रवाल पहुंचे और प्रेस वार्ता आयोजित कर अनूप अग्रवाल से संबंधित कई बातें प्रेस के सामने रखीं।

पांडे ने कहा कि अनूप अग्रवाल की मां ने उनसे कहा कि उनका बेटा विगत 2 दिंसबर से लापता है, आखिरी बार उससे होली पर बात हुई थी। उनकी पुत्रवधु कहा हैं पता नहीं, उनका पौता कहा हैं, पता नहीं, उनकी पौत्रवधु कहां है, पता नहीं। एक बेटा कैंसर से जूझ रहा है। एक बेटा चल फिर नहीं पाता। उन्होंने विधायक पांडे से कहा कि मेरे बेटे को ढूंढ कर ला दो।

पांडे ने कहा कि दलालों ने अनूप अग्रवाल पर दबाव डालकर उसका बिजनेस छीन लिया है। उस पर अर्जी फर्जी मुकदमेें लगा दिये हैं। अनूप से भी कुछ गलतियां हुई होंगेी, लेकिन उसकी सजा मौत नहीं है। उसकी दहशत से जो पुलिस वाले अनूप के पीछे पड़ें हैं, जो दलाल पीछे पड़े हैं, उसका उत्पीड़न कर रहे हैं, शायद अनूप अग्रवाल को 2 बार हार्ट अटैक हो चुका है।

उन्होंने कहा कि अनूप अग्रवाल की पत्नी की मांग से सिंदूर मिटने नहीं देंगे। मैं अनूप की मां को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के पास ले जाकर सारे मामले से अवगत कराऊंगा।

वहीं, अनूप अग्रवाल की मां ने कहा कि उनके बेटे ने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है। उसने किसी का माल नहीं लूटा है, किसी को मारा नहीं है। उनके बेटे को बरी कर दिया जाये। वह उत्तराखंड ही छोड़ देगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles