spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा सचिव से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल

पराग अग्रवाल
जसपुर/देहरादून (महानाद) : उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने उच्च निर्देशों के क्रम में देहरादून में शिक्षा सचिव ज्योति यादव से भेंट कर प्रदेश के राजकीय एवं राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं एवं लम्बित मांगों के सम्बन्ध में विस्तृत वार्ता की।

प्रतिनिधिमण्डल ने शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी शासनादेश एवं विभागीय निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। वार्ता के दौरान शिक्षा सचिव ने शिक्षक प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई महत्वपूर्ण मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विशेष रूप से निम्न मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गयाकृ –
1. डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के सम्बन्ध में विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाने का आश्वासन दिया गया।
2. तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की कार्यवाही शीघ्र किए जाने का आश्वासन दिया गया।
3. 10,000 रुपये मानदेय प्राप्त कर रहे शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति प्रदान किए जाने की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
सभी शिक्षकों को तदर्थ सेवा का लाभ चयन/प्रोन्नत वेतनमान में प्रदान किए जाने की मांग पर भी आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। साथ ही एनपीएस का पैसा सीधे खाते में ट्रांसफर होने के लिए भी आदेश करने की बात कही। समग्र शिक्षा के तहत राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को भी रखने की बात रखी गई।
4. राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अन्य लम्बित सेवा सम्बन्धी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भी आश्वासन दिया गया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन प्रदेश के शिक्षकों की जायज मांगों एवं सेवा सम्बन्धी अधिकारों के लिए निरन्तर संघर्षरत है। शिक्षा सचिव ज्योति यादव द्वारा मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाए जाने से शिक्षकों में आशा एवं विश्वास का वातावरण बना है। संगठन को उम्मीद है कि आश्वासन के अनुरूप शीघ्र ही विभागीय आदेश जारी कर इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।

प्रतिनिधिमण्डल में अजय बिष्ट, प्रान्तीय उपाध्यक्ष, प्रकाश टाकुली, गिरिश कोरंगा, नकुल रावत, जिला मंत्री देहरादून तथा अवधेश सेमवाल, जिलाध्यक्ष देहरादून सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमण्डल ने शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी तथा अपर निदेशक/महानिदेशक कुँवर सिंह रावत से भी भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न सेवा सम्बन्धी एवं अन्य लम्बित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही का अनुरोध किया।

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की न्यायोचित मांगों के समाधान तक संगठन पूरी मजबूती एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करता रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles