spot_img
spot_img
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

काशीपुर : श्रेया प्रजापति पहले ही प्रयास में बनीं कंपनी सेक्रेटरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर पालिका परिषद काशीपुर के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश चंद्र प्रजापति की पुत्री एवं पार्षद शिवांश गोले की बहन श्रेया प्रजापति ने कंपनी सचिव (Company Secretary) की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से काशीपुर और प्रजापति परिवार का नाम रोशन हुआ है।

श्रेया की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, पूर्वजों, गुरुजनों और परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों से मिले मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और आशीर्वाद ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित किया।

पहले ही प्रयास में कंपनी सचिव बनने की उपलब्धि हासिल करने पर श्रेया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

श्रेया की इस उपलब्धि को परिजनों ने परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया और उनकी मेहनत, लगन एवं समर्पण की सराहना की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles