spot_img
spot_img
Friday, April 17, 2026
spot_img

काशीपुर : ईद-उल-अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : ईद-उल-अजहा का त्यौहार काशीपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया। आज ईदगाह मैदान पर शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलाकर बधाई दी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।

आज सुबह लगभग 8 बजे ईदगाह के मैदान पर शहर इमाम मुफ्ती मनाजिर हुसैन ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने देश की सलामती की दुआ की एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

वहीं, शहर की जामा मस्जिद, बाबा भुल्लन शाह, गौसिया, मोती, मदीना, पाकीजा, काज़ीबाग, थाना साबिक, गंज व खालसा सहित सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अता की गई। ईद-उल-अजहा के त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस मुस्तैदी से नजर आई।

बता दें कि काशीपुर एक पौराणिक नगरी है। यहां पर सभी धर्म के लोग एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपसी भाईचारा निभाते हुए त्यौहार मनाते आए हैं। काशीपुर गंगा जमुना तहजीब से भी जाना जाता है।

इस मौके पर कोतवाल अमर चंद्र शर्मा, कटोराताल चौकी इंचार्ज बिपुल जोशी आदि अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles