spot_img
spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img

बड़ी खबर : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों का एलान, लागू हुई आदर्श आचार संहिता

नई दिल्ली (महानाद) : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे एवं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव कराये जायेंगे तथा वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जायेगी। वहीं झारखंड में 2 चरणों में चुनाव करवाये जायेंगे। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव करवाये जायेंगे। झारखंड के नतीजे भी 23 नवंबर को ही आयेंगे।

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीट चाहिए होती हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 और अन्य को 29 सीटें मिली थीं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर हैं। इनमें 5 करोड़ पुरुष वोटर हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के हर बूथ पर करीब 960 वोटर होंगे। यहां एक लाख पोलिंग बूथ पर वोट पड़ेंगे।

वहीं, झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 30 सीटें और भाजपा को 25 सीटें मिली थीं, जबकि 26 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। जेएमएम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में एक करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं और एक करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 526 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles