spot_img
spot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_img

पिथौरागढ़ से सटे गांव में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…

पिथौरागढ़ (महानाद) : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के गांव में भूसख्लन हो गया है। भूसख्लन में चट्टान एक घर के ऊपर जा गिरी। मलबे में दब कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मलबे में दबी वृद्धा को बचाव दल ने घायलावस्था में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना से गांव में कोहराम मचा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ से सटे पड़ोसी देश नेपाल के अछाम जिले के तुर्माखांद भूल गांव में पहाड़ी दरक कर एक मकान पर जा गिरी। हादसा देर रात हुआ है। रविवार की रात एक बजे के आसपास जिले के तुर्माखांद भूल गांव में भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान पहाड़ से गिरी चट्टान और मलबा अमर बिष्ट के मकान पर गिरा। मलबे में दब कर अमर बिष्ट की भाभी हरिकला बिष्ट 45 वर्ष , भाई विरेंद्र बिष्ट और भतीजा संविधान बिष्ट की मलबे में दब कर मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में गौशाला में दबकर 7 पशुओं की भी मौत हुई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। अमर की मां नैना बिष्ट 65 वर्ष मलबे में दबी थी। सूचना मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया था। बचाव दल ने नैना बिष्ट को मलबे से जिंदा निकाल कर अस्पताल में भर्ती किया। बताया जा रहा है कि अमर बिष्ट रविवार को किसी कार्य से गांव से बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई। मलबे में अमर बिष्ट के सात जानवरों की भी मौत हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles