सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : धामी सरकार ने 14 कार्यकर्ताओं को दर्जा राज्य मंत्री बनाया है। इनमें गढ़वाल के 8 एवं कुमाऊं के 6 कार्यकर्ता शामिल हैं। इन 14 को मिलाकर उत्तराखण्ड में दायित्वधारियों की संख्या 83 हो गई है।

काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
चंपावत की हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग
टिहरी की सोना सजवाण (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
विनोद सुयाल को उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद
खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद
नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति
चमोली से प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग
अल्मोड़ा से गोविंद सिंह पिलखुवा को हथकरघा हस्तशिल्प विकास परिषद
चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद
देहरादून से बलजीत सोनी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग
चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
देहरादून से कुलदीप बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, अशोक वर्मा और भावना मेहरा को भी दायित्व दिए गए हैं।
वहीं, नगर निगम काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने आज अपने पार्षदगणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जा राज्य मंत्री बनी भाजपा नेत्री सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर उनको हार्दिक बधाई दी और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाली ने उनके मंगलमय जीवन एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मेयर दीपक बाली ने कहा कि सीमा चौहान पार्टी की जुझारु और कर्मठ कार्यकर्ता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंप कर एक अच्छा काम किया है और इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री मंजू यादव, सुधा शर्मा, मुकेश चावला, चौधरी समरपाल सिंह, पार्षद अनीता कंबोज, सीमा सागर, पुष्कर बिष्ट, सौरभ शर्मा, हर्ष बाली, अक्षत अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, इशांत शर्मा, मुकेश पाहवा, संजय भाटिया, मनीष चावला, घनश्याम सैनी, संतोष देवी, संजय शर्मा, सीमा सागर, सतीश कुमार, अनूप प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, ममता कुमारी, प्रिंस बाली, मनोज जग्गा, सीमा टंडन, दीपा पाठक, वैशाली गुप्ता, अशोक सैनी, अनिल कंबोज, रवि सैनी, जहूर खान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



