spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान हुआ करोड़ों की धनराशि का समझौता

रुद्रपुर (महानाद) : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के आलोक में जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में दिनांक 14.09.2024 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्यालय रुद्रपुर पर तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधम सिंह नगर मुकेश चन्द्र आर्या द्वारा 73 वादों का निस्तारण कर 2,27,23,569 की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। कुटुम्ब न्यायालय प्रथम रुद्रपुर ओम कुमार द्वारा 45 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रपुर, अनीता गंुज्याल द्वारा 477 वादों का निस्तारण कर 4,98,367 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी।

न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर हेमन्त सिंह द्वारा 387 वादों का निस्तारण कर 5,27,88,612 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय प्रथम अपर सीनियर सिविल जज रुद्रपुर इन्दु शर्मा द्वारा 363 वादों का निस्तारण कर 74,16,160 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) रुद्रपुर रिजवान अंसारी द्वारा 417 वादों का निस्तारण कर 2,24,95,519 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम रुद्रपुर विवेक राणा द्वारा 240 वादों का निस्तारण कर 1,36,88,731 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज (जू.डि.) रुद्रपुर शंभूनाथ सेठवाल द्वारा 273 वादों का निस्तारण कर 10,80,257 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी।

बाह्य स्थित दीवानी न्यायालय काशीपुर में प्रथम अपर जिला जज काशीपुर रितेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा 39 वादों का निस्तारण कर 1,78,44,805 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। कुटुम्ब न्यायालय रुद्रपुर मोनिका मित्तल द्वारा 33 वादों का निस्तारण कर 12,77,183 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर सचिन कुमार द्वारा 252 वादों का निस्तारण कर 1,09,52,606 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय सिविल जज, (सी.डि.) काशीपुर पायल सिंह द्वारा 146 वादों का निस्तारण कर 1,01,69,004 रुपयेकी समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा 178 वादों का निस्तारण कर 2,85,22,584 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी।

इसके अतिरिक्त खटीमा में प्री-लिटिगेशन 157 वादों का भी निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 4,32,52,636 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। बाह्य स्थित दीवानी खटीमा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश खटीमा मंजू सिंह गुण्डे द्वारा 12 वादों का निस्तारण कर 50,35,000 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय खटीमा में परिवार न्यायाधीश, खटीमा उदय प्रताप सिंह द्वारा 44 वादों का निस्तारण कर 11,69,000 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। न्यायालय सिविल जज खटीमा अमित भट्ट द्वारा 201 वादों का निस्तारण कर 64,45,700 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी।

बाह्य स्थित दीवानी न्यायालय बाजपुर में न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) बाजपुर सांची अग्रवाल द्वारा 193 वादों का निस्तारण कर 93,96,693 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी। इसके अतिरिक्त बाजपुर में प्री-लिटिगेशन 20 वादों का भी निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 25,26,000 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी।

बाह्य स्थित दीवानी न्यायालय किच्छा में न्यायालय सिविल जज किच्छा देवांश राठौर द्वारा 177 वादों का निस्तारण कर 40,10,874 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी।

बाह्य स्थित दीवानी न्यायालय जसपुर में न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) जसपुर मनोज सिंह राणा द्वारा 103 वादों का निस्तारण कर 59,98,814 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गयी।

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के कुल 3004 मामलों का निस्तारण हुआ जिनमें 5,08,91,246 रुपयेकी समझौते की धनराशि निर्धारित की गयी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles