spot_img
spot_img
Wednesday, October 28, 2026
spot_img

दुकान बंद कर घर जा रहे युवक के साथ चौराहे पर मारपीट कर तोड़ा जबड़ा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : दकान बंद कर घर जा रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर उसका जबड़ा तोड़ दिया। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कुंडेश्वरी निवासी इब्राहित सैफी पुत्र हाशिम सैफी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र मौ. कैफ दिनांक 2.10.2026 की रात में करीब 9ः30-10ः00 बजे के आसपास अपनी दुकान बन्द करके अपने घर जा रहा था कि चौराहे के आसपास अरमान पुत्र अख्तर अली, सुमित पुत्र विजयपाल उर्फ पोपिन, नीरज, अनिकेत व सुक्खी ने गाली गलौच करते हुये उसके साथ मारपीट की है

इब्राहिम ने बताया कि उक्त मारपीट में मौ. कैफ के जबड़े पर गम्भीर चोटें आयी हैं, उसका जबडा टूट गया है। उक्त सभी व्यक्तियों ने कैफ को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

इब्राहिम सैफी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरमान और आरिस के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने मामले की जांच एसआई कंचन कुमार के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles